मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर के माना एयरपाेर्ट में बड़ा हादसा : 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायपुर के माना एयरपाेर्ट में बड़ा हादसा : 30 फीट ऊंचाई से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आज गुरुवार एक दर्दनाक हादसा हो गया। एयरपोर्ट परिसर में चल रहे मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक इलेक्ट्रिशियन करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट टर्मिनल की सीलिंग मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान इलेक्ट्रिशियन ऊंचाई पर चढ़कर बिजली और सीलिंग से जुड़ा काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे कंक्रीट फर्श पर आ गिरा। गिरने की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने तुरंत उसे उठाकर माना स्थित अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने घायल कर्मचारी का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल और एयरपोर्ट पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय कर्मचारी ने सेफ्टी बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखे थे। इतनी ऊंचाई पर बिना सुरक्षा साधनों के काम कराए जाने को लेकर अब एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेका एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो शायद यह हादसा टल सकता था।माना थाना क्षेत्र के सीएसपी लंबोधर पटेल ने बताया कि एयरपोर्ट टर्मिनल में मेंटेनेंस कार्य के दौरान कर्मचारी गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल उसकी पहचानी नहीं हाे पाई है।वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी जानकारी में कहा गया कि कर्मचारी मेंटेनेंस कार्य के दौरान घायल हुआ था और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।इस हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें