मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी प्योर ईवी के नए शोरूम की शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी प्योर ईवी के नए शोरूम की शुरुआत

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी प्योर ईवी ने मंगलवार को गीता कॉलोनी में नए शोरूम की शुरुआत की। प्योर ईवी की उत्तर भारत में उपस्थिति मजबूत करने और दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को समर्थन देने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, विधायक अनिल गोयल, और कई अन्य अतिथि उपस्थित रहे।गीता कॉलोनी स्थित यह शोरूम प्योर ईवी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और बाइक्स के सभी प्रमुख मॉडल्स को प्रदर्शित करेगा। साथ ही, इसमें कंपनी की प्योर पावर एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट रेंज भी होगी, जो घरों और व्यवसायों को स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करेगी।प्योर ईवी के सीईओ रोहित वडेहरा ने कहा कि नई दिल्ली में हमारा यह शोरूम लॉन्च, दिल्ली सरकार की मजबूत ईवी नीति के साथ सामंजस्य में है। यह नीति उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है और इसे पहले से अधिक किफायती और सुविधाजनक बनाती है। हम दिल्ली को स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर ले जाने में सहयोग कर रहे हैं।इस शुरुआत के साथ कंपनी अगले 30 महीनों में 250 नए डीलरशिप खोलकर अपने कुल आउटलेट्स की संख्या 320 से अधिक करने की योजना बना रही है। यह वृद्धि लंबी दूरी तक चलने वाले ईवी की बढ़ती मांग और संस्थागत व बी2बी उपयोग में हो रहे इजाफे से प्रेरित होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें