विच्छेद के बाद ऊर्जा चोरी को लेकर छापेमारी,दो के खिलाफ केस दर्ज
अररिया,। फारबिसगंज ग्रामीण इलाकों में विद्युत बकाया बिल का भुगतान
नहीं होने पर विच्छेद के बावजूद उपभोग करने वाले दो उपभोक्ताओं को विभाग की
टीम ने छापेमारी कर रंगेहाथ पकड़ा। कनीय विद्युत अभियंता अमित राज के
नेतृत्व में बनायी गयी टीम ने छापेमारी में भागकोहलिया वार्ड संख्या 14
मझुआ में रवि शंकर चौधरी पिता स्वर्गीय मनोज कुमार चौधरी को विद्युत
विच्छेद के बावजूद बिजली चोरी कर उपयोग करते पकड़ा।
टीम ने
भागकोहलिया पंचायत के ही मियां हाट वार्ड नंबर 10 में अरुण कुमार मंडल
पिता- स्व. पृथ्वी मंडल को बिजली चोरी कर उपयोग करते पकड़ा।दोनों के खिलाफ
जुर्माना लगाते हुए फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 354/24
दिनांक -30.05.2024 विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया
गया है।केस के अनुसंधानकर्ता प्रीति कुमारी बनाई गई।





