मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान,बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान,बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन

अररिया।जिले के भरगामा प्रखंड क्षेत्र में बड़े बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन को काटा।बुधवार को बिजली विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर दर्जनों उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन को काटा गया। जानकारी के अनुसार भरगामा प्रखंड क्षेत्र में कुल 36 हजार 513 उपभोक्ताओं में से एक साल से अधिक समय से एवं 5 हजार से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 12 हजार 968 है। भरगामा बिजली विभाग कार्यालय के द्वारा इन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता जियाउल हक अंसारी ने बताया कि मार्च क्लोजिंग व साल के अंतिम माह को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा टीम बनाकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल बकाया,अवैध रूप से बिजली उपयोग एवं बिना कनेक्शन लिए बिजली उपयोग करने वालों की लगातार जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ टीम क्षेत्र के टोले व मोहल्ले के घर-घर जाकर मीटर की जांच,लोड चेक,अवैध रूप से बिजली के उपयोग करने वाले एवं बकाया बिजली बिल रखकर बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली का कनेक्शन काटकर उन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें