मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

ईवीएम मशीनों के माध्यम से चुनाव पूरी तरह सुरक्षित: एस वाई कुरैशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा कि ईवीएम मशीनों के माध्यम से चुनाव कराना पूरी तरह सुरक्षित और व्यवहारिक है। मंगलवार को इंडियन वीमेन प्रेस कोर्प में महिला पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान एस वाई कुरैशी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में, केवल 34 मतपत्र थे और फिर भी गलतियां हुईं। सोचिए 80 करोड़ मतपत्रों के मामले में तो बेईमानी कहीं ज्यादा होगी। हमने बैलेट पेपर छोड़ दिया क्योंकि उस समय बूथ कैप्चरिंग होने की संभावना बनी रहती थी और अगर हम बैलेट पेपर वापस लाएंगे तो यह दोबारा होगा। इसके बजाय वीवीपैट को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

'एक देश, एक चुनाव' को लेकर जारी बहस के बीच पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि अगर यह लागू होता है तो चुनावों पर होने वाला खर्च कम होगा लेकिन इसके लिए सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वसम्मति बनानी होगी। अगर सर्वसम्मति न हो तो लोगों पर यह थोपा न जाए। उन्होंने कहा कि इसपर कई सालों से चर्चा चल रही है। सभी इंतजार कर रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा देश में एक साथ चुनाव कराने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं लेकिन इन सब के बीच संविधान में संशोधन करना होगा। लॉजिस्टिकली इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मौजूदा से तीन गुना वीवीपैट मशीनें लगेंगी लेकिन इसके लिए सर्वसम्मति बनानी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें