मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी की स्थायी चुनाव चिह्न संबंधी याचिका खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी की स्थायी चुनाव चिह्न संबंधी याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी को सिलाई मशीन चुनाव चिह्न स्थायी रूप से आवंटित करने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दिया है। शुक्रवार को जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस याचिका को खारिज करने का आदेश दिया।राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. एसआर शरण ने यह याचिका दायर की थी। याचिका में हाई कोर्ट के सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती दी गई थी। याचिका में कहा गया था कि राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी ने बीस वर्षों से ज्यादा समय के दिल्ली और दूसरे राज्यों में कई चुनाव लड़ चुकी है। इन चुनावों में पार्टी ने सिलाई मशीन चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ती आई है।याचिका में राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग से सिलाई मशीन चुनाव चिह्न स्थायी रूप से आवंटित करने और इस चुनाव चिह्न को दूसरी पार्टी को आवंटित न करने की मांग की थी। याचिका में कहा गया कि इस चुनाव में निर्वाचन आयोग ने मनमाने तरीके से कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी को सिलाई मशीन चुनाव चिह्न देने से इनकार कर दिया और इस चुनाव चिह्न काे दूसरी पार्टी और उम्मीदवारों को आवंटित कर दिया।राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल बेंच में चुनौती दी। सिंगल बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि चुनाव चिह्न का स्थायी रूप से आवंटन राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त पार्टी को किया जाता है। सिंगल बेंच ने सुब्रमण्यम स्वामी बनाम निर्वाचन आयोग के फैसले का जिक्र करते हुए याचिका को खारिज करने का आदेश दिया था। सिंगल बेंच के इसी आदेश को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में चुनौती दी गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें