मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

आम चुनाव में अबतक 4650 करोड़ रुपये की जब्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। चुनाव आयोग ने आम चुनावों के दौरान देश में

अबतक 4650 करोड़ रुपये की जब्ती की है। यह 75 साल के चुनावी इतिहास में

अबतक की सबसे बड़ी जब्ती है। आयोग का कहना है कि आगे भी ऐसी ही तेज गति से

कार्रवाई जारी रहेगी।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अबतक 395.39

करोड़ रुपये नकद, 489.31 करोड़ रुपये की शराब, 2068.85 करोड़ रुपये की

ड्रग्स, 562.10 करोड़ रुपये का सोना, 1142.49 करोड़ की मुफ्त सामग्री जब्त

की है। पिछले आम चुनाव के मुकाबले इस बार ड्रग्स और मुफ्त सामग्री में अधिक

जब्ती हुई है।

आयोग की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार 18वीं लोकसभा

के चुनाव के लिए शुक्रवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले ही

प्रवर्तन एजेंसियों ने धनबल के खिलाफ ईसीआई की दृढ़ लड़ाई में 4650 करोड़

रुपये से अधिक की रिकॉर्ड जब्ती की है। पूरे 2019 के चुनावों के दौरान 3475

करोड़ रुपये की जब्ती की गई थी। 45 प्रतिशत जब्ती ड्रग्स और नशीले

पदार्थों की है, जिन पर आयोग का विशेष ध्यान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें