मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा,एसपीजी ने संभाली कमान, किया प्री-रिहर्सल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमशेदपुर में कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा,एसपीजी ने संभाली कमान, किया प्री-रिहर्सल

जमशेदपुर में कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा,एसपीजी ने संभाली कमान, किया प्री-रिहर्सल

जमशेदपुर/ रांची: जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान (मऊभंडार) में रविवार 19 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा का आयोजन किया गया है। सभा के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सभास्थल से लेकर चॉपर की लैंडिंग स्थल तक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। एसपीजी की टीम ने शनिवार को गोल्फ मैदान में प्री-रिहर्सल किया। प्रधानमंत्री के चॉपर की लैंडिंग रविवार पूर्वाह्न 11:00 बजे होनी है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सात आईपीएस लगाये गये हैं। जोनल आईजी अखिलेश झा के अलावा कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, रेल एसपी प्रवीण पुष्कर, सुधांशु जैन व एक आईपीएस को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही 350 पुलिस पदाधिकारियों के अलावा 2500 जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रांची जोनल आईजी ने कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अफसरों की मांग पुलिस मुख्यालय से की थी। इसके लिए जोनल आईजी ने एक प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेजा था। इसके आधार पर पुलिस मुख्यालय ने डीएसपी रैंक के 35 अधिकारियों को पूर्वी सिंहभूम भेज दिया है। सभी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग खुद सीनियर आईपीएस रैंक के अधिकारी करेंगे। डीएसपी रैंक के अफसरों में मनीष कुमार, जयश्री कुजूर, नूर मुस्तफा अंसारी, आलोक कुमार, बनारसी प्रसाद, नयन सुख, पतरस बिरूआ, राजवल्लभ पासवान, अरुणा मिश्रा, मंजू कुमारी, झानो हांसदा, मनोज कुमार ठाकुर, प्रभाष नाथ मिश्रा, जय प्रकाश टोप्पो, अनिमेष गुप्ता, सुजीत राय, सतीश कुमार सिन्हा, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, यदु साव, अनूप बड़ाइक, महावीर शिलानंद किंडो, धीरेंद्र नारायण बंका, जय गोविंद प्रसाद गुप्ता, हेलेन सोय, तारामणि बाखला, नोएल भूषण मिंज, रफायल मुर्मू, अलबिनुसा बाड़ा, प्रदीप उरांव, राजेश कुमार, वीरेंद्र टोप्पो, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार, श्रीनिवास और बहामन टूटी की तैनाती की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें