मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

आज एनडीए की धुआंधार प्रचार नड्डा और राजनाथ करेंगे चुनावी सभाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आज एनडीए की धुआंधार प्रचार   नड्डा और राजनाथ करेंगे चुनावी सभाएं

आज एनडीए की धुआंधार प्रचार

नड्डा और राजनाथ करेंगे चुनावी सभाएं

पटना।देश भर में दो चरणों में मतदान हो चुके हैं और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को 5 लोकसभा सीटों के लिए होने हैं। उससे पहले एनडीए के तरफ से धुआंधार प्रचार किए जा रहे हैं। एनडीए के कई बड़े नेता लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में अब मतदान से पांच दिन पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। जानकारी के मुताबिक, नड्डा अररिया और मुजफ्फरपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, राजनाथ की सारण और सुपौल लोकसभा सीट पर जनसभा होगी। इन सीटों पर दोनों नेता एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे। बिहार में इस बार एनडीए ने सभी 40 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सत्ताधारी दल के बड़े नेता लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही बिहार दौरे पर लगे हुए हैं। पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ की बिहार में रैलियां कराई जा रही हैं।वहीँ, गठबंधन के सभी बड़े नेता सहयोगी दल जेडीयू, लोजपा रामविलास, हम और आरएलएम के लिए चुनावी रैलियां करके धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।एनडीए के अन्य दल भी अपने सहयोगियों के लिए अलग-अलग तरह से चुनाव प्रचार करके वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विभिन्न जिलों में रोड शो और रैलियां हो रही हैं। हालांकि, इन धुआंधार प्रचार का फायदा कितना मिल पाया इसकी सटीक जानकारी तो 4 जून के बाद भी मालूम चलेगा। लेकिन, इन नेताओं की रैलियों में भीड़ काफी देखी जा रही है। उधर, लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार बार बिहार आ चुके हैं। उनका पांचवां दौरा भी 4 मई को प्रस्तावित है। इस दिन वे दरभंगा में बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर के समर्थन में चुनावी रैली करते हुए नजर आएंगे। वहीं, अमित शाह भी राज्य में तीन बार दौरा कर चुके हैं। अब जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह गुरुवार को बिहार आ रहे हैं। बीते एक महीने में दोनों नेताओं का यह दूसरा बिहार दौरा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें