मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों पर चंडीगढ़ में किया मंथन, प्रतिभा सिंह बोली मेरा फैसला हाईकमान करेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शिमला । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक बुधवार को

चंडीगढ़ में हुई। बैठक में हिमाचल के चुनावों के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक

के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मीडिया के सवालों पर कहा

कि आम चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर हाईकमान से वक़्त मांगा गया है। आने

वाला चुनाव हम सभी मिलकर एकजुट होकर लड़ेंगे। मंडी से चुनाव लड़ने को लेकर

हाईकमान फ़ैसला करेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव

शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री

सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कहा कि प्रदेश में

कांग्रेस पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी है। इस सिलसिले में

समन्वय बैठक रखी गई। उन्होंने दावा किया कि छह की छह विधानसभा सीटों पर

कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

बता दें कि

हिमाचल प्रदेश में विगत माह राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद

कांग्रेस सरकार में उपजे सियासी संकट को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान की ओर

से समन्वय समिति बनाई गई है। इसका मकसद सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय

स्थापित करना है। बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू, अध्यक्ष प्रतिभा सहित

मुकेश, कौल सिंह, रामलाल और धनीराम शांडिल शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें