मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

दो मतदाता पहचान पत्र को लेकर चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को भेजा रिमाइंडर नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दो मतदाता पहचान पत्र को लेकर चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को भेजा रिमाइंडर नोटिस

पटना। बिहार में चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव दो मतदाता पहचान पत्र मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को रिमाइंडर नोटिस भेजा है।

चुनाव आयोग ने 2 अगस्त को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में नाम सम्मिलित नहीं किए जाने संबंधी दिए गए वक्तव्य के संबंध में तेजस्वी यादव को दोबारा नोटिस भेजा है। उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि प्रेस वार्ता में बताए गए उल्लेखित ईपिक कार्ड का विवरण (कार्ड की मूल प्रति सहित) गहन जांच के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अभी तक आपके स्तर से इस संबंध में वांछित कागजात ईपिक कार्ड की प्रति उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।

उन्होंने कहा कि इस पत्र के माध्यम से पुनः स्मारित करते हुए अनुरोध है कि आप ईपिक कार्ड का विवरण 8 अगस्त की दोपहर तक उपलब्ध कराने की कृपा करें, ताकि इसकी गहन जांच की जा सके।

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दो वोटर कार्ड के मामले सामने आए हैं। पहले उन्होंने मतदाता सूची में नाम नहीं होने का दावा किया था, जिस पर इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) ने रविवार को जवाब देते हुए तेजस्वी यादव का ईपीआईसी नंबर जारी किया।

हालांकि, विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया, जब तेजस्वी यादव के नाम पर दो ईपीआईसी नंबर होने की बात सामने आने लगी। तेजस्वी ने कहा था कि उन्होंने जिस ईपीआईसी नंबर वाले वोटर कार्ड से पिछले लोकसभा चुनाव में वोट किया था, वो ईसीआई की लिस्ट में नहीं है। इस पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, पटना सदर ने वोटर कार्ड का विवरण देने के लिए उन्हें फिर से पत्र भेजा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें