मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरा चरण: पर्यवेक्षकों के साथ कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के 250 से अधिक

पर्यवेक्षकों के साथ आज वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की और उन्हें

सुचारू, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 12

राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को

दूसरे चरण में मतदान होगा। पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्रों पर सभी

सुविधाएं विशेष रूप से गर्मी से निपटने के लिए सुनिश्चित किए जाने के

निर्देश दिए।

दूसरे चरण के लिए 89 सामान्य पर्यवेक्षक, 53 पुलिस

पर्यवेक्षक और 109 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी ने नामांकन की

अंतिम तिथि यानी 3 अप्रैल से पहले निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव

आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने सभी पर्यवेक्षकों से सख्ती से यह सुनिश्चित

करने को कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं हों। उनसे

कहा कि वे विशेष रूप से यह सुनिश्चित करें कि गर्मी से निपटने के पर्याप्त

उपाय हों, मतदान केंद्र के करीब कोई प्रलोभन न दिया जाए, बलों का इष्टतम

उपयोग हो और कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें