पांचवें-छठे चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने की बैठक
पांचवें-छठे चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने की बैठक
-वोटिंग परसेंट बढ़ाने और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर हुई समीक्षा
पटना ।निर्वाचन आयोग ने पांचवें और छठे चरण के मतदान को लेकर बैठक की। बैठक में वोटिंग परसेंट बढ़ाने, शांतिपूर्ण मतदान कराने और मतदान केंद्रों पर सुविधाओं आदि एजेंडा पर गहन समीक्षा हुई। इस बैठक में सेंट्रल ऑब्जर्वर भी शामिल रहें। बिहार की ओर से बिहार निर्वाचन पदाधिकारी पदाधिकारी एच श्रीनिवास, एडिशनल चीफ ऑफिसर आलोक घोष और आनंद शर्मा मौजूद रहें।इधर,लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के तहत सातवें चरण के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन चार उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। चुनावी जंग से चार प्रत्याशी बाहर हो गए। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक नाम वापसी के दिन बक्सर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से एक, काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भी एक और जहानाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से दो अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया है। तीन लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों से कुल चार अभ्यर्थियों ने नाम वापस ले लिए।बिहार निर्वाचन से मिली जानकारी के मुताबिक पटना साहिब लोकसभा सीट से एक भी महिला कैंडिडेट चुनावी जंग में नहीं उतरी हैं। नाम वापसी के बाद यहां 17 उम्मीदवार चुनावी दंगल में ताल ठोक रहें हैं।





