मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: चुनावी प्रचार का दौर तेज, भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज

(रविवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री

शिवराजसिंह चौहान ग्वालियर, मुरैना और गुना, लोकसभा चुनाव के प्रदेश

प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह भोपाल, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भोपाल, प्रदेश

संगठन महामंत्री हितानंद खरगोन एवं धार, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य

सिंधिया अशोकनगर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा खरगोन, राजेन्द्र शुक्ला

विदिशा, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल भोपाल एवं पार्टी के वरिष्ठ

नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भिण्ड

लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी

आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विष्णुदत्त शर्मा आज भोपाल में प्रदेश कार्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों

में भाग लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ग्वालियर लोकसभा के

बेरजा, भीतरवार में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं गुना लोकसभा क्षेत्र के

बैराड़ और मुरैना लोकसभा के विजयपुर, कैलारस और छैरा में जनसभा को संबोधित

करेंगे। चौहान शाम 7 बजे हजीरा चौराहा से किलागेट, घासमंडी, कोटेश्वर और

उरवाई गेट तिराहा तक रोड-शो करेंगे।

लोकसभा चुनाव

के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित

बैठकों में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। प्रदेश संगठन

महामंत्री हितानंद खरगौन एवं धार जिले के प्रवास पर रहेंगे।

केन्द्रीय

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे

प्रातः 10.30 बजे शाडोरा प्रातः 11.45 नारायणपुर, दोपहर 1.15 बजे खजूरिया

कलां, दोपहर 2.30 बजे महू आलमपुर, दोपहर 3.30 बजे बांसखेड़ी एवं सायं 4.45

बजे घाट बमुरिया में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री

जगदीश देवड़ा खरगौन जिले के बडवाह में आयोजित बैठक एवं जनसभा को संबोधित

करेंगे।

प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

विदिशा में आयोजित विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश शासन के

मंत्री प्रहलाद पटेल दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर, बंसल वन

भोपाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं

न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया प्रवास पर

रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न बैठक, नुक्कड सभा एवं जनसभा को संबोधित

करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें