मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरे चरण के लिए तेज हुआ चुनाव प्रचार -आज सीएम नीतीश कुमार करेंगे ताबड़तोड़ रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दूसरे चरण के लिए तेज हुआ चुनाव प्रचार  -आज सीएम नीतीश कुमार करेंगे ताबड़तोड़ रैली

पटना।बिहार में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसके बाद अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। नीतीश कुमार भागलपुर, बांका और किशनगंज में रैली करेंगे। गोराडीह प्रखंड के मुक्तापुर में नीतीश की चुनावी सभाएं हैं। वहीं कल यानी 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री एनडीए के प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के समर्थन में भागलपुर शहर में रोड शो करेंगे। इसी दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी भागलपुर दौरे पर रहेंगे और भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की भी चुनावी सभा है। राजनाथ सिंह की कहलगांव और मनोज तिवारी की पीरपैंती में सभा है। दूसरे चरण में बिहार के अंदर पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें भागलपुर से निवर्तमान सांसद अजय कुमार मंडल, कटिहार से दुलाल गोस्वामी, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा और बांका से गिरिधारी यादव को फिर से चुनावी अखाड़े में उतारा है। हालांकि मुस्लिम बहुल क्षेत्र किशनगंज से जदयू ने चेहरा बदल दिया है।मालूम हो कि, इस बार भी एनडीए के सीट बंटवारे में ये पांचों सीटें जेडीयू के खाते में आई है। ऐसे में दूसरे चरण का चुनावी जेडीयू अध्यक्ष और नीतीश कुमार के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। जिसके चलते पांचों लोकसभा सीटों पर खुद नीतीश ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। पिछले चुनाव में किशनगंज एक मात्र ऐसी सीट थी, जहां एनडीए को हार का मुंह देखना पड़ा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें