मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा -95,83,662 वोटर 55 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार थम गया है। चौथे चरण में बेगूसराय, मुंगेर, दरभंगा, उजियारपुर और समस्तीपुर में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए सभी केंद्रों पर हथियारबंद सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चौथे चरण में कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 95 लाख 83 हजार 662 वोटर हैं। जिसमें सिर्फ 4 महिला प्रत्याशी हैं। राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय पार्टी के 14, रजिस्टर्ड पार्टी के 20 और 21 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।कुल 9447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में 1532 और ग्रामीण इलाकों में 7915 मतदान केंद्र हैं। 32 पिंक बूथ है, जहां सिर्फ महिला मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 43 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। 4810 बूथ से लाइव स्ट्रीमिंग होगी। 11336 ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। वीवीपैट 12 हजार 753 और बैलेट यूनिट की संख्या 11 हजार 336 है।चौथे चरण में कुल 95 लाख 83 हजार 662 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 193 थर्ड जेंडर भी लोकतंत्र का हिस्सा बनेंगे। महिला वोटरों की संख्या 45 लाख 33 हजार 813 है। पुरुष वोटरों की संख्या 50 लाख 49 हजार 656 है। दिव्यांग वोटर 92 हजार 313 हैं। 85 प्लस वालों की संख्या 83 हजार 92 है। एक ऐसे भी वोटर हैं जो विदेश में रहते हैं। 100 साल वाले वोटरों की संख्या 2814 है। सर्विस वोटर 19848 हैं। पहली बार वोट डालने वालों की संख्या 1 लाख 51 हजार 482 है।बेगूसराय लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 22 लाख 435 वोटर हैं। जबकि उजियारपुर सबसे छोटा सीट है। यहां पर वोटरों की संख्या 17 लाख 48 हजार 377 है। दरभंगा में 17 लाख 81 हजार 356, समस्तीपुर में 18 लाख 18 हजार 530 और मुंगेर संसदीय क्षेत्र में कुल 20 लाख 42 हजार 279 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें