जंगल में मिला वृद्धा का शव, बेटा-बहु पर हत्या का आरोप
कोलकाता, ।
कोलकाता
के महेश्तला इलाके में जंगल से शुक्रवार रात एक वृद्धा का शव बरामद किया
गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत वृद्धा की पहचान प्रभा नाथ (60) के तौर
पर हुई है। प्रभा का शव मिलने के बाद उनके बेटे और बहू को पुलिस ने हिरासत
में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
पड़ोसियों का आरोप है कि
प्रभा का एक मकान को लेकर अपने बेटे से काफी लंबे समय से झगड़ा चल रहा था।
उनके बेटे और बहू अक्सर उन पर हाथ उठा दिया करते थे। प्रभा देवी की एक
बेटी भी है जो पढ़ाई के कारण बाहर रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना
है कि शुक्रवार रात वृद्धा की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को पैक
करके घर के पास जंगल में छिपा दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार
रात जंगल से वृद्ध के शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है की प्रभा देवी के बेटे और बहू ने उनकी
हत्या कर उनके शव को जंगल में फेंका है। बहरहाल, पुलिस आरोपित बेटे बहु को
हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी थी।





