मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर: बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इंदौर,। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बुजुर्ग ने लाइसेंसी 12

बोर की बंदूक से बिस्तर पर लेटे-लेटे खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी लगते ही विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक जब्त कर शव को

पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल शुरू

कर दी गई है।

जानकारी अनुसार पूरा मामला बुधवार देर रात का है।

विजय नगर थाना इलाके के बड़ी भमोरी में रहने वाले एक 65 वर्षीय बुजुर्ग

विजय शुक्ला ने अपने मकान में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। उसने

12 बोर राइफल से बिस्तर पर लेटे-लेटे अपने गले पर फायर किया। गोली सिर के

आरपार निकल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके

पर थाना प्रभारी सीबीसिंह, विजयनगर एसीपी कृष्ण लालचंदानी मौके पर पहुंच

गये थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। सुसाइड

से पहले मृतक शुक्ला ने इंदौर में रह रही दो बेटी को मैसेज किया कि इसके

लिए वे खुद जिम्मेदार हैं। उसमें लिखा कि वह परिवार को खुश रखना चाहता था।

लेकिन रख नहीं पा रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्ला के पास सिक्योरिटी

गार्ड की एजेंसी थी। इसके बाद मालवा मिल पर दुकान भी चलाते थे। बड़ा बेटा

अहमदाबाद में नौकरी करता है। जबकि सुसाइड के वक्त छोटा बेटा हेंमत, बहू और

तीन बच्चे अपने कमरे में थे। पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस को मौके से

सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस घटना के बाद घर में शोक का माहौल है। शुक्‍ला

के परिजन सदमे में हैं। वे अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। अब

विजय नगर पुलिस केस फाइल करने के बाद जांच में जुट गई है। पुलिस टीम का

कहना है कि जल्द ही सभी पहलुओं की जांच कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें