मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक को टक्कर मारने का बहाना कर वृद्ध से छह हजार रुपये छीने, संदिग्ध हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाइक को टक्कर मारने का बहाना कर वृद्ध से छह हजार रुपये छीने, संदिग्ध हिरासत में

जोधपुर : शहर के डीआरएम कार्यालय स्थित खतरनाक पुलिया क्षेत्र में एक वृद्ध को सड़क दुर्घटना का झांसा देकर उसकी जेब से छह हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। सरदारपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि न्यू पावर हाउस रोड, सेक्टर-7 निवासी 77 वर्षीय पारसमल भंसाली 2 जून की रात बाइक से डीआरएम कार्यालय के पास खतरनाक पुलिया क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक मोपेड सवार युवक ने उनकी बाइक के आगे वाहन लगाकर रोक लिया और आरोप लगाया कि उनकी बाइक से उसकी मोपेड टकरा गई है।

आरोपी ने मोपेड का बोनट और अन्य हिस्से टूटने की बात कहकर हर्जाने के रूप में दो हजार रुपये की मांग की। इस दौरान बातचीत और बहस के बीच उसने वृद्ध की जेब से छह हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें