मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

शहर में श्रद्धा भक्ति भाव से मनाई निर्जला एकादशी मनाई, मंगलवार को भी मनाएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सोमवार को मनाई

गई। हालांकि तिथि क्षय के कारण निर्जला एकादशी मंगलवार को भी मनाई जाएगी।

दान-पुण्य का क्रम आज से ही शुरू हो गया। कई स्थानों पर ठंडे पानी व शरबत

की अस्थाई प्याऊ भी लगाई गई। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज

सुबह 4.43 बजे शुरू हो गई जिसका समापन मंगलवार को सुबह 6.24 बजे होगा। शहर

में कई लोगों ने आज एकादशी मनाई और मंदिरों में दर्शन कर दान-पुण्य किया।

शहर में कई स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत की प्याऊ लगाई गई। साथ ही फुटपाथ पर

रहने वाले लोगों, कच्ची बस्तियों, अस्पतालों में आम सहित अन्य फल व

सामग्री दान की गई। हालांकि ज्योतिषियों के अनुसार निर्जला एकादशी द्वादशी

युक्त होने के कारण मंगलवार को मनाना श्रेष्ठ व शास्त्र समत मानी जाएगी।

उदया तिथि व द्वादशी युक्त होने के कारण मंगलवार को निर्जला एकादशी व्रत

रखा जाएगा व दान-पुण्य होंगे। वहीं एकादशी व्रत का पारणा 19 जून को किया

जाएगा। निर्जला एकादशी पर मंगलवार को शिव योग दिनभर रहकर रात 9.39 बजे तक

रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग व दोपहर में 3:56 बजे से अगले दिन सुबह 5.24

मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें