नवादा पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
नवादा,। पुलिस ने मंगलवार को वारसलीगंज थाने के गौसपुर में
छापेमारी कर 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है । उनके पास से नगद
रुपये सहित भारी संख्या में ठगी में प्रयुक्त होने वाले सामानों की भी
बरामद की की है।
नवादा में ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम ठगी करने वाले 8
साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है। इनके पास से 13 मोबाईल, 05 एटीएम
कार्ड और 1,83,670 रुपये बरामद किए गए हैं। नवादा जिला साईबर क्राईम का
सुरक्षित जोन बन गया है। लगातार यहां से साइबर क्राइम की घटना सामने आ रही
है। पूरे देश के लोगों क़ो नवादा में रहकर साईबर फ्रॉड किया जा रहा है।
नवादा
जिले के वारिसलीगंज थानाक्षेत्र के गोसपुर ग्राम में मंगलवार को
वारिसलीगंज थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि गोसपुर ग्राम में कुछ साईबर
क्राईमर इकट्ठा हुए हैं। जिनके द्वारा भोले-भाले जनता को ठगने का काम किया
जा रहा है। सूचना मिलने पर तुरंत थानाध्यक्ष ने नवादा पुलिस अधीक्षक को
सूचना दिया। जिसके बाद एक टीम गठित कर उक्त स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी
किया। पुलिस ने देखा कि कि गोसपुर हॉल्ट के सौ मीटर दूरी पर उतर दिशा में
वाल्मीकि सिंह के अर्धनिर्मित मकान में कुछ साईबर अपराधी अपराध कारित कर
रहे हैं। पुलिस को देखकर साईबर अपराधी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने कुल 08
साईबर अपराधी को धर दबोचा ।
पुलिस ने बताया कि एक साईबर अपराधी
दीवार कूदकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने सभी अपराधी को स्थानीय थाना लाकर
पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि इन लोगों
द्वारा एक योजना के तहत फेसबुक पर धनी फाईनेंस एवं अन्य विश्वसनीय संस्था
के नाम से फर्जी आईडी बनाई जाती है। कस्टमर से नंबर निकालकर धनी फाईनेंस के
नाम से ऑनलाईन लोन दिलाने के लिए ग्राहक को फोन करते हैं। जब कोई ग्राहक
इनके जाल में फंस जाते हैं तो उनको विश्वास दिलाने के लिए उनके डॉक्यूमेंट
जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो
एवं ईमेल आदि की छायाप्रति की मांग की जाती है। इसके बाद एनओसी के नाम पर
ग्राहक से छोटी रकम मांगी जाती है। उसके बाद डॉक्यूमेंट अप्रूव होने के नाम
पर प्रोसेसिंग शुल्क की मांग की जाती है। इसी तरह ग्राहकों से हजारों की
ठगी कर ली जाती थी।
पुलिस ने जो 08 साईबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
उनमें दिलखुश कुमार उम्र 22 वर्ष पिता मनोज सिंह, त्रिपुरारी कुमार उम्र
28 वर्ष पिता संजय कुमार ,प्रशांत कुमार उम्र 28 वर्ष पिता योगेन्द्र सिंह,
बिट्टू कुमार 28 वर्ष पिता वाल्मीकि सिंह, अंकुर कुमार उम्र 26 वर्ष पिता
शंभू शरण सिंह, खिखर सिंह उम्र 29 वर्ष पिता स्व. परमानंद सिंह, रोहित
कुमार उम्र 27 वर्ष पिता राजेश सिंह इन सभी वारिसलीगंज थानाक्षेत्र के
गोसपुर ग्राम के निवासी हैं। एक अन्य नालंदा जिले के कतरीसराय थानाक्षेत्र
के कटौना ग्राम निवासी गौतम कुमार पिता भूषण सिंह शामिल है ।





