मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में लॉरी से कार की टक्कर में आठ तीर्थयात्रियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में लॉरी से कार की टक्कर में आठ तीर्थयात्रियों की मौत

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा मन्ट्रालयम मंडल के चिलकलडोना इलाके के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी की टक्कर लॉरी से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्री गाड़ी में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कुल 8 लोगों की जान गई है। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत एम्मिगनूर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक कर्नाटक के रहने वाले श्रद्धालु थे, जो मंत्रालयम मंदिर दर्शन के लिए आए थे।

वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम तेजी से किया।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी वजह साफ हो पाएगी।

गौरतलब है कि यह हादसा हाल ही में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में हुए बस हादसे के बाद सामने आया है, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और करीब 20 लोग घायल हुए थे। यह बस आनंदपुर साहिब से बैसाखी के मौके पर दर्शन कर लौट रही थी, तभी रास्ते में खराबी आने के बाद पलट गई। बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घायलों का इलाज फिलहाल नजदीकी अस्पतालों में जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें