मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

आंध्र प्रदेश में बस खाई में गिरने से आठ तीर्थयात्रियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंध्र प्रदेश में बस खाई में गिरने से आठ तीर्थयात्रियों की मौत

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में शुक्रवार सुबह एक प्राइवेट ट्रैवल बस के खाई में गिरने से आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

यह हादसा चिंतूर-नारेदुमिल्ली घाट रोड पर हुआ, जब ड्राइवर कथित तौर पर एक तीखे मोड़ पर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और सेफ्टी वॉल से टकराने के बाद बस खाई में गिर गई।

बस में दो ड्राइवरों समेत 37 लोग सवार थे और वह अन्नावरम जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री चित्तूर जिले के थे, जो तेलंगाना के भद्राचलम मंदिर के दर्शन करने के बाद काकीनाडा जिले के अन्नावरम मंदिर जा रहे थे। जिस जगह हादसा हुआ, वहां मोबाइल फोन नेटवर्क नहीं था, इसलिए मोथुगुंटा में पुलिस तक जानकारी पहुंचने में कुछ समय लगा।

पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस और बचाव टीम ने मौके से आठ शव बरामद किए। घायलों को चिंतूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पांच पुलिस वाहनों और तीन एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने बचाव और राहत कार्यों के बारे में अधिकारियों से बात की। उन्होंने उन्हें घायलों को सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गृह मंत्री वी अनिता और आदिवासी कल्याण और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री जी. संध्या रानी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

उन्होंने अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की और उन्हें पीड़ितों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पिछले महीने कारणों का पता लगाने के लिए सड़क हादसों की थर्ड-पार्टी ऑडिटिंग का आदेश दिया था।

सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस साल अब तक राज्य में 15,462 सड़क हादसों में 6,433 लोगों की मौत पर चिंता जताई थी।

अधिकारियों के अनुसार, 79 प्रतिशत दुर्घटनाएं ओवर-स्पीडिंग, तीन प्रतिशत गलत साइड ड्राइविंग और एक प्रतिशत शराब और मोबाइल फोन के इस्तेमाल के कारण होती हैं। सड़क हादसों के मामले में आंध्र प्रदेश देश में आठवें स्थान पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें