मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियर जिले में आज आठ और जरूरतमंद महिलाएं बनेंगी “शक्ति दीदी”

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ग्वालियर जिले में आज आठ और जरूरतमंद महिलाएं बनेंगी “शक्ति दीदी”

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के लिये "शक्ति दीदी" के नाम से प्रेरणादायी पहल हुई है। इस पहल के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है। इसी क्रम में आज मंगलवार को आठ जरूरतमंद महिलाएं “शक्ति दीदी” बनेंगीं। जिले में वर्तमान में शक्ति दीदी के तहत पहले से ही शहर में 71 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं।जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाएंगे। महिला फ्यूल वर्कर के रूप में तैनात शक्ति दीदी की ड्यूटी की अवधि प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रहेगी।अपर कलेक्टर कुमार सत्यम प्रात: 11.30 बजे ठाठीपुर स्थित इंजीनियर फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर मोहिनी रजक व फूलन देवी को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपेंगे। इसी तरह अपर जिला दण्डाधिकारी सीबी प्रसाद लक्ष्मीगंज स्थित श्री हरीलीला सर्विसेज पेट्रोल पंप पर नीतू यादव व अनीता सिंह एवं जैन ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर मिथलेश को, संयुक्त कलेक्टर जूही गर्ग कम्पू स्थित जैन मोटर्स पेट्रोल पंप पर सविता कुशवाह व गुड़िया एवं एसडीएम नरेन्द्र बाबू यादव सिकन्दर कम्पू स्थित देव मंगल बाबा पेट्रोल पंप पर रूबी को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें