मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

आंध्र प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ की मौत, 15 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंध्र प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ की मौत, 15 घायल

अमरावती। आंध्र प्रदेश में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हुए हैं। शुक्रवार तड़के पलनाडु जिले में एक मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल के एक खड़ी लॉरी से टकराने के बाद चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ घायल हुए है।

यह हादसा माचेरला नगरवनम के पास हुआ जब एक वाहन सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को माचेरला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बचाव कर्मियों को वाहन के क्षत-विक्षत मलबे से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ड्राइवर समेत कुल 13 लोग एमयूवी में सवार थे। सभी मृतक हैदराबाद के एक ही परिवार के थे।

वे अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पामुरु जा रहे थे। मृतकों की पहचान कादिरी वेंकटेश्वरलू, कादिरी शारदा, पिडुगु शारदा और सत्यनारायण के रूप में हुई है।

मचेरला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या तेज गति के कारण दुर्घटना हुई या चालक को नींद आने की वजह से हुई।

अन्नामय्या जिले में एक अन्य दुर्घटना में, कार और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। सभी पीड़ित एक ही परिवार के थे और एक उत्सव में शामिल होने के बाद ऑटो-रिक्शा से घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मुबारक, महरीन बी और वाहिद के रूप में हुई है।

घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी बीच, गुरुवार देर रात अनंतपुर जिले में एक अन्य दुर्घटना में एक लॉरी चालक जिंदा जल गया। यह हादसा उरावकोंडा मंडल के बुडागावी के पास हुआ। ग्रेनाइट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराया और पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया। वह जलकर मर गया, जबकि सफाईकर्मी भागने में सफल रहा।

इसके अलावा, हैदराबाद में एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना कोंडापुर इलाके में एएमबी फ्लाईओवर पर हुई, जब स्कूटी गलत दिशा से आ रही थी। मृतकों की पहचान श्रीकांत और विठ्ठल के रूप में हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें