मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

बीसलपुर बांध के आठ गेट खुले, बनास नदी का जलस्तर बढ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीसलपुर बांध के आठ गेट खुले, बनास नदी का जलस्तर बढ़ा

टोंक। बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बांध का जलस्तर बढ़ गया है। शनिवार सुबह सात बजे इस सीजन में पहली बार बांध के आठ गेट खोले गए। इन गेटों से प्रति सेकेंड 96,160 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि बांध के भराव क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में बांध का स्तर 315.50 आरएल मीटर पर बनाए रखने के लिए सभी गेट खोलने पड़े। जिले में शुक्रवार रात से ही रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही, जिससे पिछले चौबीस घंटे में औसतन 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अब तक जिले में 1162.01 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 173.63 प्रतिशत अधिक है।गौर करने वाली बात यह है कि इस मानसून सीजन में पहली बार 24 जुलाई को बांध का एक गेट खोला गया था। इसके बाद जैसे-जैसे पानी की आवक बढ़ी, वैसे-वैसे गेटों की संख्या भी बढ़ाई जाती रही। अब तक तीन बार छह गेट खोले जा चुके थे, लेकिन शनिवार को पहली बार आठों गेट खोलकर पानी निकासी शुरू की गई। अब तक बांध की कुल भराव क्षमता 38.703 टीएमसी के मुकाबले 60 टीएमसी से ज्यादा पानी बनास नदी में छोड़ा जा चुका है। यानी इस सीजन में डेढ़ गुना से भी ज्यादा पानी की निकासी हो चुकी है। गेट नंबर 7 और 14 को एक-एक मीटर, गेट नंबर 10 और 11 को तीन-तीन मीटर तथा गेट नंबर 8, 9, 12 और 13 को दो-दो मीटर खोला गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें