मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

देशभर की जामा मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। देशभर की जामा मस्जिदों में आज सवेरे ईद-उल-अजहा

की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। राष्ट्रीय

राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में

लोग पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने

दिल्ली के दरगाह पंजा शरीफ में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इससे पहले ईद-उज-जुहा की

पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

ईद-उल-अजहा का

त्योहार बुधवार शाम तक मनाया जाएगा। दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा

की नमाज सुबह छह बजे और फतेहपुरी मस्जिद में सवा सात बजे अदा की गई।

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि कुर्बानी

करते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि किसी को उससे तकलीफ न हो। ईद-उल-अजहा पर

पुरानी दिल्ली के बाजारों में रौनक है। रातभर पुरानी दिल्ली के बाजारों

में भीड़ रही।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में

कहा है, "ईद-उल-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेशों में रहने

वाले भारतीयों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और

शुभकामनाएं देती हूं।" उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, '' ईद-उल-जुहा मनाते समय

आइए हम एकता, दया और बंधुत्व के मूल्यों पर विचार करें जो न केवल इस

त्योहार, बल्कि हमारे पूरे समाज की आधारशिला है। यह त्योहार परिवारों और

समुदायों के लिए मिल जुलकर हर्षोल्लास और सद्भाव की भावना को व्यक्त करने

का एक महत्त्वपूर्ण अवसर भी है।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें