मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर कटिहार में भव्य जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर कटिहार में भव्य जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कटिहार। जिले में शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में शामिल लोग रंग-बिरंगी पोशाकें पहने हुए थे और हाथों में इस्लामिक तिरंगा झंडा लिए हुए थे।

जुलूस की शोभा बढ़ाने में छोटे-छोटे बच्चों की भागीदारी सबसे अधिक आकर्षक थी। सुबह की धूप के बावजूद जुलूस में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम तैनात रही।

सुरक्षा को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस और सामाजिक संगठन की ओर चाक-चौबंद व्यवस्था थी, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। जिले के विभिन्न हिस्सों में पुलिस पेट्रोलिंग भी की गई।

जुलुस में शामिल लोगों ने बताया कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज पढ़ते हैं और पवित्र कुरान के पाठ से अल्लाह की रहमत बरसती है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशियों को शेयर किया और एक दूसरे को ईद मिलाद उल नबी त्योहार की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल रहा और लोगों ने भाईचारे का पैगाम दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें