मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड का असर होगा तेज, धुंध भी बढ़ेगी, 6 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़का

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड का असर होगा तेज, धुंध भी बढ़ेगी, 6 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़का

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। कई शहरों का तापमान 20 डिग्री से कम है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर से ठंड का असर तेज होने की संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल, प्रदेश में 6 शहरों का रात का तापमान 15° सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी और अमरकंटक सबसे ठंडे हैं। पचमढ़ी में रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस है।मौसम विभाग के अनुसार, मध्‍य प्रदेश में फिलहाल उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जब इनका रुख उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, तब यहां के तापमान में और गिरावट होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा ठंडा रहेगा। 15 नवंबर से सुबह-शाम धुंध भी बढ़ेगी। हवाओं का असर इन्हीं संभागों में सबसे पहले होता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 नवंबर से ठंड का असर तेज हो सकता है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। दिन में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहेगा जबकि रात में पारा 12 से 20 डिग्री के बीच बना रहेगा।प्रदेश में अभी नर्मदापुरम-अनूपपुर जिले सबसे ठंडे हैं। मंगलवार-बुधवार की रात में पचमढ़ी में पारा 11.2 डिग्री और अमरकंटक में 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मंडला, शाजापुर, सीहोर और शहडोल ऐसे जिले हैं, जहां पारा 15 डिग्री से नीचे है। जबकि भोपाल, नौगांव, छिंदवाड़ा, बैतूल, रायसेन, राजगढ़, मलाजखंड, उमरिया, जबलपुर, टीकमगढ़, सिवनी, खंडवा, उज्जैन, खरगोन, रीवा, धार, खजुराहो और ग्वालियर में पारा 18 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। पचमढ़ी रात के साथ दिन में भी सबसे ठंडा है। बुधवार को यहां दिन का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल, नौगांव और मलाजखंड में तापमान 30 डिग्री के नीचे जबकि बाकी शहरों में इससे अधिक रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें