मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े शिक्षा सेविका की गर्दन रेत कर जिंदा जलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कटिहार।प्राथमिक विद्यालय, पकड़िया में पदस्थापित शिक्षा सेविका कुमारी यशोदा की मंगलवार को हत्या कर दी गई। गांव के ही आरोपित ने विद्यालय से 200 मीटर की दूरी पर चाकू से उसका गला रेतने के बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान मौजूद ग्रामीण तमाशबीन बने रहे। प्रेम संबंध में हत्या की बात कही जा रही है। आरोपित ने पूर्व में यशोदा के पति की भी जान लेने की कोशिश की थी। मृतका लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या सात निवासी परमेश्वर राय की पत्नी थीं। मंगलवार की सुबह वह विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए गांव के ही हलचल राय ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। उसका चाकू से गला रेत दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक फरार हो गया। घटना को बीच गांव में अंजाम दिया गया। इस दौरान ग्रामीण तमाशबीन बने रहे। कोई भी शिक्षा सेविका को बचाने के लिए आगे नहीं आया।स्वजन द्वारा घटना की जानकारी प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। दो वर्ष पूर्व मृतका के पति परमेश्वर राय पर भी आरोपित हलचल राय ने जानलेवा हमला किया था। उस मामले में केस भी हुआ था, लेकिन बाद में समझौता कर लिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम संबंध के कारण घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें