स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए योग करें - शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
जयपुर, । स्वस्थ तन और स्वस्थ मन जीवन मे सर्व सुख का आधार है और
निरोगी काया के लिए योग ही उत्तम उपाय है। इसलिए हम सब को नित प्रतिदिन योग
अवश्य करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के
नाम अपने संदेश में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने ये बात कही
है।
दिलावर ने कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी
दुनिया मे एक नई पहचान दिलाई है। आज सारा विश्व मोदी जी के कारण योग करके
स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने शुक्रवार को जयपुर स्थित सवाई
मान सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह
में योग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल
शर्मा के नेतृत्व मे उपस्थित लोगों ने योग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।





