मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी की टीम पहुंची राबड़ी आवास, मीसा भारती और हेमा यादव के साथ 9 जनवरी को बुलाया ईडी कार्यालय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद सुप्रीमो और तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से लंबी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बुधवार की दोपहर राबड़ी के दस सर्कुलर रोड आवास पहुंची।

राबड़ी आवास पहुंची तीन सदस्यीय ईडी की टीम ने पिछले दिनों में लालू यादव और तेजस्वी यादव से ईडी कार्यालय में की गयी पूछताछ से संबंधित कागजों की प्रति को रिसीव करवाया। इसके साथ ही ईडी टीम ने राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव सहित सात लोगों को पूछताछ के लिए 9 जनवरी को दिल्ली मुख्यालय के ईडी कार्यालय में आने का समन दिया।

ईडी ने राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव के अलावा इनके सीए अमिल कातयाल और जमीन देकर रेलवे में नौकरी पाने वाले ह्दयानंद चौधरी को भी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है।

राबड़ी आवास पर ईडी की टीम के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में राजद के कई वरिष्ठ नेता राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान ईडी की टीम करीब 10 मिनट तक राबड़ी आवास में रूकी। ईडी की टीम ने राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत सभी सात आरोपियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित अपने दफ्तर बुलाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें