ईडी की टीम पहुंची राबड़ी आवास, मीसा भारती और हेमा यादव के साथ 9 जनवरी को बुलाया ईडी कार्यालय
पटना,
31 जनवरी । रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद सुप्रीमो
और तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव से लंबी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम
बुधवार की दोपहर राबड़ी के दस सर्कुलर रोड आवास पहुंची।
राबड़ी
आवास पहुंची तीन सदस्यीय ईडी की टीम ने पिछले दिनों में लालू यादव और
तेजस्वी यादव से ईडी कार्यालय में की गयी पूछताछ से संबंधित कागजों की
प्रति को रिसीव करवाया। इसके साथ ही ईडी टीम ने राबड़ी देवी, मीसा भारती और
हेमा यादव सहित सात लोगों को पूछताछ के लिए 9 जनवरी को दिल्ली मुख्यालय के
ईडी कार्यालय में आने का समन दिया।
ईडी ने राबड़ी देवी, मीसा
भारती, हेमा यादव के अलावा इनके सीए अमिल कातयाल और जमीन देकर रेलवे में
नौकरी पाने वाले ह्दयानंद चौधरी को भी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा
है।
राबड़ी आवास पर ईडी की टीम के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद
आनन-फानन में राजद के कई वरिष्ठ नेता राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान ईडी की
टीम करीब 10 मिनट तक राबड़ी आवास में रूकी। ईडी की टीम ने राबड़ी देवी और
मीसा भारती समेत सभी सात आरोपियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए दिल्ली
स्थित अपने दफ्तर बुलाया है।





