मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी-ने-सुभाष-यादव-की-लगभग-2.37-करोड़-रुपये-की-संपत्ति-जब्त-की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना में अवैध रेत खनन और रेत की बिक्री से संबंधित मामले में सुभाष यादव और उनके करीबी सहयोगियों के यहां से लगभग 2.37 करोड़ रुपये बरामद किए हैं।केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि पटना में सुभाष यादव और उनके करीबी सहयोगियों से संबंधित छह ठिकानों पर तलाशी के दौरान लगभग 2.37 करोड़ रुपये की अस्पष्टीकृत नकदी बरामद की गई। ईडी ने यह कार्रवाई 9 मार्च को धन शोधन निवारण अधिनियम, (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत की थी।जांच एजेंसी ने कहा कि इस तलाशी अभियान के दौरान सुभाष यादव के एक कर्मचारी और करीबी सहयोगियों के परिसर से डिजिटल उपकरण को जब्त किया गया है। इसके साथ ही सुभाष यादव को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने बताया कि सुभाष यादव को 10 मार्च को यहां विशेष पीएमएलए कोर्ट, पटना के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने ये कार्रवाई मेसर्स ब्रॉडसन्स कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड (बीसीपीएल) और उसके डायरेक्टर्स के खिलाफ पहले से बिहार पुलिस में दर्ज 20 एफआईआर के आधार पर की है। इस मामले में ईडी तीन बार अपना सर्च अभियान चला चुकी है। इसके अलावा मेसर्स बीएसपीएल के निदेशक और सिंडिकेट सदस्य राधा चरण साह, (एमएलसी, बिहार) और उनके बेटे कन्हैया कुमार समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें