मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी की दूसरी शिकायत पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को समन जारी कर 16 मार्च को किया तलब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईडी की दूसरी शिकायत पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को समन जारी कर 16 मार्च को किया तलब

नई दिल्ली । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को लगातार नजरअंदाज करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने ईडी की दूसरी शिकायत पर केजरीवाल को 16 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल ईडी मनी लॉन्ड्रिंग कानून की धारा 50 के तहत लगातार समन भेज रहा है। वे पेश नहीं हो रहे हैं। जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ईडी अरविंद केजरीवाल को 8 बार समन भेज चुका है।उल्लेखनीय है कि इसके पहले 17 फरवरी को कोर्ट ने केजरीवाल को राहत देते हुए 16 मार्च को कोर्ट में सशरीर पेश होने का आदेश दिया था। 17 फरवरी को केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र और विश्वास प्रस्ताव का हवाला देकर सशरीर पेशी से छूट की मांग की थी। केजरीवाल ने अगली सुनवाई के दिन कोर्ट में सशरीर पेश होने का भरोसा दिया था। इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें