आठ घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने तेजस्वी को छोड़ा
पटना। लैंड फॉर जॉब्स मामले में ईडी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से करीब 8 घंटे पूछताछ किया। पटना ईडी दफ्तर से रात आठ बजे बाहर निकलकर उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी की। 12 अफसरों की टीम ने उनसे 60 सवाल किए।तेजस्वी सुबह साढ़े 11 बजे से पटना के बैंक रोड स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे थे। बहन मीसा भारती ने कहा कि उम्मीद है न्याय मिलेगी। तेजस्वी के खेला होने के सवाल पर कहा कि इंतजार करिए।ईडी ऑफिस के बाहर तेजस्वी के समर्थक नारेबाजी करते दिखें। पार्टी के विधायक और पास के ही मंदिर में बैठे रहे थे। जहां एक तरफ ईडी दफ्तर के अंदर तेजस्वी यादव से पूछताछ चल रही थी। वहीं, दूसरी तरफ उनकी बड़ी बहन और राजद सांसद मीसा भारती, बड़े भाई तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मनोज झा, वरिष्ठ राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ समेत राजद के वरिष्ठ नेता, अधिकतर विधायक और एमएलएसी ईडी दफ्तर के सामने दादी मां मंदिर परिसर में साथ बैठे रहे।इधर, नौकरी के बदले जमीन के मामले में सीबीआई की ओर से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट को इसकी जानकारी दी गयी है कि वह फरवरी 2024 के अंत तक एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करेगी। सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष यह दलील दी, जिसमें कहा गया कि अंतिम रिपोर्ट फरवरी के अंत तक दाखिल कर दी जाएगी. सीबीआई ने जांच के दौरान 13 लाख रुपये जब्त किये थे, जिन्हें जारी कराने के लिए राजद नेता अहमद अशफाक करीम ने एक आवेदन दायर किया था। सीबीआई ने इसके जवाब में ही अदालत को यह जानकारी दी है।





