मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

रांची और धनबाद में वकील, डीटीओ और सीओ सहित कई अन्य के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची और धनबाद में वकील, डीटीओ और सीओ सहित कई अन्य के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रांची और धनबाद में अधिवक्ता, डीटीओ और सीओ सहित अन्य कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई पंडरा थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गयी है। छापेमारी में भारी मात्रा में धनबाद से कैश बरामद होने की सूचना है। ईडी की टीम ने एक वकील के साथ धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, कांके सीओ जय कुमार राम, प्रभात भूषण, जमीन कारोबारी संजीव पांडे, रवि नाम के व्यक्ति के ठिकानों पर छापेमारी की है।उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाले मामले की जांच कर रहे ईडी को मैनेज करने के लिए कांके एवं नामकुम सीओ के अलावा धनबाद डीटीओ पर 5.71 करोड़ रुपये में डील करने का आरोप लगा है। जमीन कारोबारी और पंडरा के रहने वाले संजीव पांडेय ने ईडी से जुड़े केस को मैनेज करने के नाम पर रांची के पंडरा थाने में वकील सुजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। संजीव पांडेय का आरोप है कि वकील सुजीत कुमार ने ईडी की चार्जशीट में उनका नाम शामिल न करने के लिए कुछ अधिकारियों और उनसे पांच करोड़ से ज्यादा की ठगी की है।संजीव के अनुसार सुजीत ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह उन्हें और उनके कुछ अधिकारी मित्रों को ईडी के केस से बचा लेंगे, उनका नाम चार्जशीट में नहीं आयेगा। बदले में सुजीत ने उनसे करोड़ों रुपये ठग लिये। इसके बाद भी उनका नाम ईडी की चार्जशीट में आ गया। जब संजीव ने पैसा मांगा तो अधिवक्ता ने पैसा नहीं होने के एवज में 54 चेक जारी किये। साथ ही पैसे के बदले कार भी दे दी और एग्रीमेंट कर लिया।अधिवक्ता सुजीत ने भी संजीव पांडेय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। अधिवक्ता सुजीत कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि संजीव पांडेय साथी रवि कुमार प्रभात और दिवाकर सहित 10-12 अन्य लोगों के साथ पंडरा स्थित कार्यालय पहुंचा, वहां हथियार सटाकर सादे कागज पर लिखवाया कि संजीव कुमार पांडे से उन्होंने 6.40 करोड रुपये लिए हैंष इसके बाद उसका अपहरण कर तीन अक्टूबर की दोपहर काठी टांड़ इलाके में छोड़ दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें