मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में खनन माफिया के एक दर्जन ठिकानों पर ईडी का छापा, तीन करोड़ जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़। पंजाब में ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को खनन माफिया के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापे मारकर तीन करोड़ रुपये तथा तमाम दस्तावेज बरामद किए हैं।

ईडी के अधिकारियों ने जब्त की गई जमीनों पर खनन होने की जानकारी के बाद पंजाब के रूपनगर तथा होशियारपुर जिलों में खनन माफिया के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी के अधिकारियों ने एक दर्जन स्थानों पर छापा मारकर तीन करोड़ रुपये तथा तमाम दस्तावेज बरामद किए हैं। जिस जमीन पर अवैध खनन हो रहा था, वह जमीन ड्रग स्मगलिंग से जुड़े जगदीश सिंह उर्फ भोला के मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान सामने आई थी। जिसे ईडी ने जब्त कर लिया था, लेकिन इसके बाद यहां अवैध खनन शुरू हो गया।

पंजाब में भोला ड्रग्स केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला साल 2013-14 के दौरान सामने आया था। इसके बाद ईडी ने पंजाब पुलिस की एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। जनवरी 2014 में जांच एजेंसी ने भोला को गिरफ्तार कर लिया था। लंबी कार्रवाई के बाद ईडी को जांच में पता चला था कि भोला ने ड्रग्स के पैसों से जमीनें खरीदी गई हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया था। ईडी की यह कार्रवाई लगातार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें