मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

राशन घोटाले की जांच में ईडी ने सुबह-सुबह बसीरहाट में ज्योतिप्रिय के करीबी चावल मिल मालिक के घर पर की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बसीरहाट के एक

चावल मिल मालिक के घर पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, इस व्यवसायी का

नाम बारिक विश्वास है, जो पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय

मल्लिक के करीबी बताए जा रहे हैं।

सुबह सुबह ईडी के अधिकारियों ने

केंद्रीय बलों के जवानों के साथ बारिक विश्वास के घर पर छापा मारा। बसीरहाट

स्थित उनके चावल मिल सहित कुल दस स्थानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा,

बारिक विश्वास के राजारहाट स्थित फ्लैट पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की।

यह

पहली बार नहीं है जब ईडी ने ज्योतिप्रिय मल्लिक के करीबी व्यक्तियों पर

कार्रवाई की है। इससे पहले, उत्तर 24 परगना के देगंगा से चावल मिल मालिक

बकीबुर रहमान को भी गिरफ्तार किया गया था। इसी प्रकार, संदेशखाली के मामले

में गिरफ्तार शेख शाहजहां के घर पर भी राशन घोटाले की जांच के दौरान ईडी के

अधिकारी हमले का शिकार हुए थे।

सूत्रों का कहना है कि राशन घोटाले

में भारी मात्रा में धन की हेराफेरी की गई है। ईडी यह जांच कर रही है कि

क्या बारिक विश्वास का इस घोटाले से कोई संबंध है। ईडी के अधिकारियों के

अनुसार, राशन घोटाले के 'काले' धन को विभिन्न तरीकों से 'सफेद' करने की

कोशिश की गई थी। जांच टीम बारिक विश्वास से पूछताछ कर रही है और उनके

विभिन्न बैंक दस्तावेजों और अन्य व्यावसायिक कागजातों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें