मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

शेख शाहजहां के करीबी लोगों से जुड़े छह ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

23 फरवरी । संदेशखाली के फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख से जुड़े एक

ठिकाने पर एक बार फिर ईडी ने छापेमारी की है। शुक्रवार को ईडी ने

आयात-निर्यात कारोबार से जुड़े एक मामले के आधार पर शाहजहां के करीबी

कारोबारियों के घरों की तलाशी शुरू की है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी

हावड़ा, कोलकाता, उत्तर 24 परगना समेत कुल छह जगहों पर तलाशी ले रहे हैं।

ईडी

के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने आयात-निर्यात कारोबार में अनियमितताओं

को लेकर एक नई ईसीआईआर या शिकायत दर्ज की है। उसी आधार पर जांच शुरू हुई।

ईडी अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि प्रमोटिंग या आयात-निर्यात

व्यवसाय में निवेश किया गया है या नहीं। यह भी जांच हो रही है कि मछली या

अन्य सामान सीमा पार निर्यात किए गए थे या नहीं।

शुक्रवार

सुबह करीब सात बजे ईडी के अधिकारियों ने हावड़ा के हलदरपाड़ा और कोलकाता के

विजयगढ़ स्थित एक पते पर तलाशी शुरू की। इसके अलावा चार अन्य स्थानों पर

भी तलाश जारी है। ईडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय बलों के जवान भी हैं।

हावड़ा

के हलदरपाड़ा में पार्थप्रतिम सेनगुप्ता नाम के कारोबारी के घर की तलाशी

ली जा रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह बुजुर्ग कारोबारी मछली

कारोबार से जुड़ा है। विजयगढ़ में एक और कारोबारी अरूप सोम के घर की तलाशी

ली जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक शाहजहां इन

कारोबारियों के संपर्क में था। ये व्यापारी मुख्यतः आयात-निर्यात का

व्यवसाय करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें