मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी ने शराब घोटाला मामले में कैलाश गहलोत से पांच घंटे तक की पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को दिल्ली

शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से करीब 5

घंटे तक पूछताछ की है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली

शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के

बाद उनके करीबी मंत्री कैलाश गहलोत को समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर

बुलाया था। कैलाश गहलोत नजफगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वे

केजरीवाल सरकार में परिवहन, गृह और कानून मंत्री हैं।

उधर,

गहलोत ने ईडी की पूछताछ में शामिल होने के बाद संवाददाताओं के पूछे सवाल का

जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कोई घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी

पार्टी (आप) का स्टैंड यही रहा है, समय के साथ आप सभी इस बात से आश्वस्त हो

जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला

मामले में दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। इस मामले में मनीष सिसोदिया

और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह अभी जेल में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें