मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,

10 फरवरी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नार्कोटिक्स कंट्रोल

ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मनी

लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है। ईडी जल्द ही पूछताछ के लिए उन्हें

समन जारी कर सकता है।

ईडी के एक अधिकारी के अनुसार, समीर वानखेड़े

पर कॉर्डिलिया क्रूज मामले में रंगदारी की मांगने के संदर्भ में आज पीएमएलए

के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि कॉर्डिलिया क्रूज शिप ड्रग

मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को समीर वानखेड़े की टीम

ने गिरफ्तार किया था। वानखेड़े पर तब आरोप लगाया गया था कि आर्यन पर मामला

दर्ज न करने के लिए पैसे मांगे गए थे। इसके बाद कुछ धन की वसूली भी की गई।

इस आरोप के बाद एनसीबी की दिल्ली टीम ने भी मामले की छानबीन की। समीर

वानखेड़े को विभाग से हटा दिया गया। सीबीआई ने मामला दर्ज किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें