मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार सुबह दिल्ली में पांच स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई हरप्रीत सिंह तलवार, शमशुद्दीन और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर की गई।ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन का निवेश दिल्ली के नाइट क्लबों में किया गया था। इसी संबंध में ईडी वित्तीय लेनदेन और निवेश के स्रोतों की जांच कर रही है।जांच एजेंसी के अनुसार, हरप्रीत सिंह तलवार को इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पहले गिरफ्तार कर चुकी है। वह हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है।उल्लेखनीय है कि मुंद्रा बंदरगाह पर 2021 में लगभग 3,000 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई थी, जिसे देश के सबसे बड़े मादक पदार्थ तस्करी मामलों में से एक माना जाता है। मामले की जांच विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें