मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ में ईडी असंतुष्ट, फिर करना पड़ सकता है सामना

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची,

20 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आठवें समन के बाद आखिरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए राजी हो गए। हालांकि, मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन खुद ईडी ऑफिस नहीं गए बल्कि उन्होंने ईडी के अधिकारियों को

मुख्यमंत्री आवास बुलाया। ईडी के अधिकारी सुरक्षा के घेरे में शनिवार दोपहर

करीब एक बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के

अधिकारी लंबी पूछताछ की। लगभग सात घंटे से अधिक लंबी पूछताछ के बाद रात

करीब आठ बजे मुख्यमंत्री आवास से ईडी की टीम बाहर निकली। मुख्यमंत्री से

ईडी ने बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन के

संबंध में पूछताछ की। मुख्यमंत्री से उनके और पारिवारिक सदस्यों द्वारा

अर्जित संपत्ति के बारे में भी पूछताछ की। इस बारे में मुख्यमंत्री ने

जानकारी ईडी को दी। अब ईडी इसका मिलान करेगी। हालांकि आज हुई पूछताछ से ईडी

की टीम मुख्यमंत्री के जवाबों से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में हेमंत सोरेन को

फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री आवास के

अंदर दाखिल होने से पहले ईडी के अधिकारियों की गाड़ियों की भी जांच की गई।

वहीं मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी डीसी, एसएसपी सहित भारी संख्या में

सुरक्षा बल तैनात रहे।

हम किसी से डरने वाले नहीं, हर सवाल का देंगे जवाब : मुख्यमंत्री

ईडी

के पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आवास से मुस्कुराते हुए

बाहर निकले और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके बाहर निकलते ही

कार्यकर्ताओं में जोशभर गया और वह जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं है, हर सवाल का जवाब

दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने

पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद

से षड्यंत्र के जाल बिछाए जा रहे हैं। हम ना कभी झुके हैं न डरे हैं। हेमंत

सोरेन हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा, ये वादा करता हूं। जरूरत होगी तो

गोली खा लेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल ही मुख्यमंत्री हाउस के पीछे के गेट से वापस

आवास चले गये। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने

एलपीएन सहदेव चौक पर पटाखे फोड़े।

मुख्यमंत्री आवास के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू

मुख्यमंत्री

से पूछताछ के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चारों ओर पुख्ता

इंतजाम किया गया था। डीसी राहुल सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी

एसपी राज कुमार मेहता समेत स्पेशल ब्रांच के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास की

सुरक्षा व्यवस्था का लगातार खुद निरीक्षण कर रहे थे। करीब 200 से अधिक

संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी

मौजूदा हालात पर नजर बनाए हुए थे और पल-पल की नजर रख रहे थे। वहीं केंद्रीय

गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीआरपीएफ जवानों को भी मुख्यमंत्री आवास के

पास तैनात किया गया था।

सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत

सोरेन से ईडी की पूछताछ के दौरान विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग मुख्यमंत्री

आवास के नजदीक धरना-प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री

आवास के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दिया है। यदि कोई भी व्यक्ति

धारा 144 का उल्लंघन करेगा तो रांची जिला प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई

करेगा। हालांकि प्रदर्शन कर रहे सभी लोगो को हॉटलिप्स चौक के नजदीक रोक

दिया गया था।

मुख्यमंत्री के समर्थन में आत्मदाह की धमकी देने वाला युवक हिरासत में

मुख्यमंत्री

के समर्थन में आत्मदाह की चेतावनी देने वाला युवक गढ़वा से रांची पहुंचा,

जिसे पुलिस के जवानों ने हिरासत में लेते हुए अरगोड़ा थाना को सौंप दिया।

युवक ने पहले ही ईडी के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर कहा था कि यदि

मुख्यमंत्री को किसी ने छुआ भी तो वह आत्मदाह कर लेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें