मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत की न्यायिक हिरासत अवधि 22 तक बढ़ाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईडी कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत की न्यायिक हिरासत अवधि 22 तक बढ़ाई

रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने बरियातू की 8.5 एकड़ बड़गाईं अंचल की जमीन दखल के मामले में आरोपित पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि मंगलवार को 22 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है। साथ ही मामले में आरोपित बड़गाईं के उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की न्यायिक हिरासत की अवधि भी 22 फरवरी तक निर्धारित है।

31 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को एक फरवरी को ईडी के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया था। इसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 13 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई थी। मंगलवार को यह अवधि समाप्त हो रही थी, जिसे देखते हुए ईडी कोर्ट ने हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि मंगलवार को बढ़ा दी है।

हेमंत सोरेन अभी ईडी के रिमांड पर हैं। ईडी कोर्ट ने हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी को 5-5 दिन के लिए दो बार रिमांड पर दिया था। इसके बाद सोमवार को हेमंत को और तीन दिनों की रिमांड पर ईडी को दिया गया है। ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6/2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। इस मामले में भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन एवं अज्ञात अन्य को आरोपित बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें