हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक पिंटू सहित तीन लोगों को ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक पिंटू सहित तीन लोगों को ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया
रांची: हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक पिंटू सहित तीन लोगों को ईडी ने समन जारी कर एजेंसी के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के अनुसार ईडी ने अभिषेक श्रीवास्तव, प्रीति कुमार और हटिया डीएसपी पीके मिश्रा को समन जारी किया गया है। ईडी ने अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू को 18 मार्च, रांची के हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा को 19 मार्च और सीनियर आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार को 20 मार्च को समन कर दिन के 11 बजे एजेंसी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है।





