मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

खाटू श्याम से लौटते समय ईको वैन खाई में पलटी, एक की मौत-छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खाटू श्याम से लौटते समय ईको वैन खाई में पलटी, एक की मौत-छह घायल

अजमेर। जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में तबीजी हाईवे पर अनियंत्रित ईको वैन सड़क से उतरकर खाई में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं और दो बच्चों सहित कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम राधा स्वामी सत्संग स्थल के पास गौशाला के निकट हुआ। अजमेर से ब्यावर की ओर जा रही ईको वैन तेज गति के कारण अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। वैन में सवार सभी लोग गुजरात निवासी श्रद्धालु थे, जो खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे।हादसे में सोहनलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं प्रिंस, उसकी मां मीराबेन, मौसी गंगाबेन, रिश्तेदार मीता, आठ वर्षीय दिग्विजय और चालक सनी घायल हो गए।इनमें प्रिंस और दिग्विजय को मामूली चोटें आई हैं, जबकि मीराबेन, मीता और गंगाबेन की हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक सनी को भी अंदरूनी चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. दीपेंद्र सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग, 108 एंबुलेंस और एनएचएआई की टीम ने भी राहत एवं बचाव कार्य में भाग लिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वैन से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें