मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

छात्र आंदोलन की गूंज विधानसभा तक, विपक्ष के हंगामे से सदन स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छात्र आंदोलन की गूंज विधानसभा तक, विपक्ष के हंगामे से सदन स्थगित

पटना। बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के आज चौथे दिन विधानसभा में कार्यवाही के दौरान सदन में विपक्षी दलों ने छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जमकर हंगामा किया, जिसके बाद 8 मिनट में ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। सत्ताधारी पक्ष के विधायक और विपक्षी विधायक आमने-सामने आ गए। हालात बेकाबू होता देख स्पीकर ने मार्शल को आदेश दिया, जिसके बाद मार्शल ने हस्तक्षेप किया और विधायकों को शांत कराने की कोशिश की हालांकि विधायक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

इस दौरान एक भाजपा विधायक श्यामबाबू ने सदन में कहा कि, "वे छात्र नहीं, गुंडे थे। कल मेरी हत्या हो सकती थी।" विधायक के इस बयान के बाद सदन में विपक्ष ने भारी विरोध किया और हंगामा मचाने लगे। भारी हंगामे के बीच स्पीकर प्रेम कुमार ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। पहली पाली में महज 8 मिनट ही सदन की कार्यवाही चल सकी।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पटना में छात्र संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भारी बवाल किया था। इस दौरान कुछ विधायकों की गाड़ी को निशाना बनाया गया और उनमें तोड़फोड़ भी की गई। इस मामले में 500 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है जबकि 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें