मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश से हालात गंभीर, सांसद सीपी जोशी ने राहत कार्यों की समीक्षा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश से हालात गंभीर, सांसद सीपी जोशी ने राहत कार्यों की समीक्षा की

चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश से हालात गंभीर, सांसद सीपी जोशी ने राहत कार्यों की समीक्षा की

चित्तौड़गढ़, 3 जुलाई। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते उत्पन्न हालातों का जायजा लेने के लिए सांसद सीपी जोशी ने बुधवार को जिला कलेक्टर आलोक रंजन से मुलाकात कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जलभराव, सड़कों की क्षति, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, फसल नुकसान के मुआवजे और प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

सांसद जोशी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण कई बांधों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। यदि आगामी दिनों में और अधिक वर्षा होती है, तो बांधों से छोड़े गए पानी के चलते निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि ऐसी किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए और प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, दवाइयां और शुद्ध पेयजल की तत्काल आपूर्ति हो।

सीपी जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता से अपील की कि वे किसी भी संकट की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुशासित रूप से पालन करें।

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत कार्यों में जुटा हुआ है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

भारी बारिश से उत्पन्न संकट के बीच सांसद और प्रशासन की यह सक्रियता स्थानीय जनता के लिए संवेदनशील नेतृत्व और तत्पर प्रशासन का प्रमाण है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें