मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश के पूर्वी हिस्‍से में सबसे ज्‍यादा गर्मी, सीधी में पारा 44 डिग्री के पार, आज कई शहरों में लू का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश के पूर्वी हिस्‍से में सबसे ज्‍यादा गर्मी, सीधी में पारा 44 डिग्री के पार, आज कई शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे है। हालात ये हैं कि सुबह से ही सूरज की तेज धूप चुभने लगती है। प्रदेश का पूर्वी हिस्‍सा यानी, सीधी, सतना, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली सबसे गर्म है। सीधी जिले में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहा। वहीं, 27 शहरों में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। आज मंगलवार को भी प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी, साथ ही तापमान में बढ़ोतरी का दौर रहेगा। कई शहरों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के 9 जिलों में लू चल सकती है। इनमें अलीराजपुर, बड़वानी, शिवपुरी, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। भोपाल, उज्जैन, सागर और जबलपुर संभाग में भी गर्मी का असर रहेगा। यहां भी लू जैसे हालात ही रहेंगे। इससे पहले सोमवार को पूरा प्रदेश तप गया। गर्म हवाएं चलने की वजह से सीधी में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले रविवार को यहां तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था।सीधी के बाद सतना और टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी रही। सतना में 43.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 43.5 डिग्री, नौगांव में 43.2 डिग्री, रीवा में 43 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह, मंडला, शिवपुरी, उमरिया, मलाजखंड, सागर, खरगोन, खजुराहो, सिवनी, नरसिंहपुर, गुना, रतलाम, नर्मदापुरम, रायसेन, खंडवा, बैतूल, धार और छिंदवाड़ा में भी तेज गर्मी रही। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में पारा सबसे ज्यादा 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 40.7 डिग्री, भोपाल में 40.1 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और इंदौर में पारा 39.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी का असर तेज रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें